नई दिल्ली, 8 मार्च : ताईवान के सांसद चिया-पिन चुंग ने कहा है कि भारत इस क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा ताईवान क्षेत्रीय शांति और समृद्धि के लिए भारत जैसे देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।
एक भारतीय समाचार एजेंसी से बातचीत में श्री चुंग ने कहा कि ताईवान भारत की तरह चीन के साथ भी शांतिपूर्ण संबंध चाहता है। उन्होंने कहा कि चीन की क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाएं गैर-कानूनी हैं और ताईवान खुद पर चीन की दावेदारी स्वीकार नहीं करता।
