नई दिल्ली, 8 मार्च : पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने इस क्षेत्र में 9, 10 और 11 मार्च की 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बोर्ड ने बताया कि 10 मार्च को स्थिति की समीक्षा की जाएगी और 12 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के संबंध में उचित कार्रवाई होगी। विद्यार्थियों को अपने विद्यालयों के संपर्क में रहने और आधिकारिक घोषणाओं का पालन करने की सलाह दी गई है।
2026-03-08
