राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ने होली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएँ

नईदिल्ली, 4 मार्च : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि होली आनंद और उत्सव का त्योहार है जो सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी होली की शुभकामनाएं दी हैं।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि यह त्यौहार आपसी सम्मान और भाईचारे को मजबूत करती है। वहीं, श्री बिरला ने होली को रंगों, उत्साह और आपसी सद्भाव का उत्सव बताया।

Leave a Reply