भारत विश्व के लिए बना रहा विश्वसनीय डिजिटल सेतु: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

नईदिल्ली, 4 मार्च: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत न केवल अपने 140 करोड़ नागरिकों के लिए नेटवर्क का निर्माण कर रहा है, बल्कि विश्व के लिए विश्वसनीय डिजिटल सेतु भी बना रहा है। श्री सिंधिया ने यह बात स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारत पवेलियन का उद्घाटन करते हुए कही।

श्री सिंधिया ने कहा कि पवेलियन में भारतीय नवप्रवर्तकों की मजबूत उपस्थिति सुरक्षित नेटवर्क के निर्माण, एआई-आधारित दूरसंचार अवसंरचना, विश्वसनीय पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने तथा विश्व स्तर पर दूरसंचार निर्यात का विस्तार करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

Leave a Reply