नईदिल्ली, 1 मार्च : मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस कल से स्पेन के बार्सिलोना में शुरू हो रहा है। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इसमें भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्री सिंधिया भारत मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन भी करेंगे, जिसमें देश के प्रमुख डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच को उजागर किया जाएगा। वे “भविष्य के लिए निर्मित” विषय पर एक व्याख्यान भी देंगे।
2026-03-01
