नईदिल्ली, 1 मार्च : भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि न्यायपालिका के प्रति जनता का विश्वास और सम्मान लगातार बढ़ रहा है। आज आंध्र प्रदेश के तिरुपति ग्रामीण मंडल के दामिनेडु में नए जिला न्यायालय परिसर की आधारशिला रखते हुए उन्होंने समय पर न्याय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय सुनिश्चित करना केवल न्यायाधीशों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि बार भी न्याय वितरण प्रणाली का अभिन्न अंग है।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायालय परिसरों को अस्पतालों की तरह कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति न्यायालय में आता है, तो उसे यह आश्वासन मिलना चाहिए कि उसकी चिंताओं का तुरंत समाधान किया जाएगा।
