केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के, नस्लीय उत्पीड़न का शिकार होने पर चिन्ता व्यक्त की है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंधिया ने कहा कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ इस बारे में बातचीत की है। उन्होंने तत्काल और कडी कार्रवाई करने के लिए इस मामले को दिल्ली पुलिस आयुक्त के सामने उठाया है।
श्री सिंधिया ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। श्री सिंधिया ने कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा और गरिमा महत्वपूर्ण है। उनके विरुद्ध होने वाला अन्याय सहन नहीं किया जाएगा।
