राजगोपालाचारी उत्सव एक अद्भुत पहल: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि राजगोपालाचारी उत्सव एक अद्भुत पहल है, जो राष्ट्र के प्रति सी. राजगोपालाचारी के महत्‍वपूर्ण योगदान के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती है।

सोशल मीडिया पर कई पोस्टों में प्रधानमंत्री ने राजगोपालाचारी उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास भारत के उन लोगों को सम्मानित करने के संकल्प को दर्शाता है जिन्होंने देश के भाग्य को बनाने में योगदान दिया है। उन्‍होंने कहा कि यह उत्‍सव औपनिवेशिक मानसिकता के अवशेषों को मिटाने का प्रयास करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजगोपालाचारी एक प्रखर विद्वान, स्वतंत्रता सेनानी, विचारक और प्रशासक थे। उन्‍होंने कहा कि राजगोपालाचारी का जीवन सत्यनिष्ठा, बुद्धिमत्ता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक था। श्री मोदी ने नागरिकों से राजगोपालाचारी उत्सव में आने और प्रेरणा प्राप्त करने का आग्रह किया।

Leave a Reply