नईदिल्ली, 21 फ़रवरी : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित एक अदालत में पेश हुए। श्री गांधी की आज पेशी 2014 में आरएसएस कार्यकर्ता द्वारा दायर मानहानि मामले में नए ज़मानतदार को पेश करने के मामले में हुई।
भिवंडी की न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने श्री गांधी को इस मामले में नए ज़मानतदार पेश करने के लिए कहा था। श्री गांधी ने इस मामले में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल को ज़मानतदार बनाया था जिनका पिछले वर्ष दिसंबर में निधन हो गया।
संघ के कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी कि कांग्रेस नेता ने 2014 में सोनाले गांव में एक चुनावी रैली के दौरान संघ के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था।
