सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा – भारत अगले दो वर्ष में देश के एआई इकोसिस्टम में 200 अरब डॉलर से अधिक का निवेश आकर्षित करने के लिए तैयार

नईदिल्ली, 17 फ़रवरी : सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एआई पांचवीं औद्योगिक क्रांति है। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दूसरे दिन मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन जनसंख्या से जुड़ी बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है और युवाओं में एक नई ऊर्जा देखी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि एआई का उपयोग अर्थव्यवस्था और समाज को समग्र रूप से बेहतर बनाने के साथ-साथ इस तकनीक से होने वाले नुकसानों को संतुलित करने के लिए किया जा सकता है।

श्री वैष्णव ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन के बाद अगले दो वर्ष में 200 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की आशा है। उन्‍होंने देश में स्थापित डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के सुदृढ़ ढांचे पर भी प्रकाश डाला, जिससे भारत में एआई का तेजी से प्रसार हो रहा है।

Leave a Reply