राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का एनडीए के सांसदों ने किया समर्थन

नईदिल्ली, 4 फ़रवरी : लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा दोबारा शुरू हुई। दूसरी बार सदन के स्थगित होने के बाद दोपहर 2 बजे जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, तो चर्चा में भाग लेते हुए तेलगु देशम पार्टी के जीएम बालायोगी ने धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण सुधारों, समावेशन और दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धा पर आधारित एक आत्मविश्वासपूर्ण राष्ट्रीय रोडमैप प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख नौकरियों के सृजन और आईटी सेवाओं तथा वैश्विक क्षमता केंद्रों में एक करोड़ से अधिक भारतीयों को रोजगार देने का उल्‍लेख किया गया है। भाजपा के निशिकांत दुबे ने धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन किया और कांग्रेस शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। जब उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी से संबंधित पुस्तकों का जिक्र किया, तो पीठासीन अधिकारी ने दुबे से केवल धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने को कहा क्योंकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस मामले में अपना फैसला दे चुके हैं। विपक्ष के हंगामे के बीच, अध्यक्ष ने सदन को शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Leave a Reply