राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को चुना गया एनसीपी विधायक दल का नेता

नईदिल्ली, 31 जनवरी: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को आज सर्वसम्मति से पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। यह बैठक दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन परिसर में, दिवंगत अजित पवार के कार्यालय में आयोजित हुई।

इस सप्ताह की शुरुआत में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और सुनेत्रा पवार के पति अजित पवार का दुखद निधन हो गया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

बैठक में वरिष्ठ एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने समर्थन किया।

Leave a Reply