राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातकोत्तर राउंड 3 काउंसलिंग प्रक्रिया दोबारा शुरू

नईदिल्ली, 31 जनवरी : स्‍वास्‍थ्‍य सेवा महानिदेशालय- डीजीएचएस ने आज बताया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातकोत्तर(नीट-पीजी) राउंड 3 काउंसलिंग प्रक्रिया फिर शुरू हो चुकी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डीजीएचएस ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया नए पंजीकरणों की सुविधा के साथ फिर शुरू हुई है। पात्र उम्‍मीदवारों को और अवसर प्रदान करते हुए अतिरिक्‍त सीटें भी शामिल की गई हैं। पात्र उम्‍मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने और तदनुसार विकल्‍प चुनने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्‍ध है।

Leave a Reply