उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन, पीएम नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 26 जनवरी: उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन, पीएम नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है।

सोशल मीडिया पोस्‍ट में उपराष्ट्रपति ने देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों के गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने शभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महान अवसर विकसित राष्‍ट्र के निर्माण के लिए नागरिकों में नई ऊर्जा और उत्‍साह संचित करेगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस अवसर पर सभी स्वाधीनता सेनानियों व मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने वाले संविधान निर्माताओं को नमन करता हूँ।

Leave a Reply