77वें गणतंत्र दिवस परेड में आयुष मंत्रालय की झांकी, आधुनिक तकनीक संग पारंपरिक चिकित्सा का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 25 जनवरी: आयुष मंत्रालय की झांकी 77वें गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की गई, जिसमें आधुनिक तकनीक के साथ एकीकृत भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का व्यापक वर्णन प्रस्तुत किया गया। मंत्रालय ने कहा कि झांकी ‘आयुष का तंत्र, स्वास्थ्य का मंत्र’ विषय पर आधारित थी, जो आत्मनिर्भर भारत और जन-केंद्रित विकास की व्यापक राष्ट्रीय परिकल्पना के अनुरूप है।

झांकी ने स्वास्थ्य और खुशहाली के प्रति देश के सभ्यतागत दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित किया। इसने यह भी दर्शाया कि आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोव-रिग्पा और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक ज्ञान प्रणालियां किस प्रकार निवारक, प्रोत्साहक और समुदाय-आधारित स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply