भारतीय गणराज्‍य में नागरिकों को प्रथम स्‍थान दिया गया है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 26 जनवरी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारतीय गणराज्‍य में नागरिकों को प्रथम स्‍थान दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि देश में न केवल लोगों का और लोगों के द्वारा लोकतंत्र कायम है बल्कि यह लोगों के लिए भी है। अंग्रेजी दैनिक में लिखे लेख में रक्षा मंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक गणराज्‍य का वादा इस बात से आंका जाता है कि देश अपने नागरिकों की सेवा कितने विश्‍वास से करता है।

श्री सिंह ने कहा कि लोगों की सेवा करना चिरस्‍थायी प्रतिबद्धता और निरंतर प्रक्रिया है। इस लेख के जरिए रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत की विकास गाथा की चर्चा की है। रक्षा मंत्री ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर देशवासियों को बधाई दी।

Leave a Reply