झारखंड: सारंडा वन क्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान में मरने वालों की संख्या 17 हुई

नई दिल्ली, 24 जनवरी: झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में चल रहे नक्सल रोधी अभियान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। पुलिस सूत्रों ने देर रात इसकी जानकारी दी। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

कई प्रमुख नक्सलियों के अभी भी इलाके में छिपे होने की आशंका व्यक्त की जा रही हैं। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मियों के साथ अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

Leave a Reply