नई दिल्ली, 21 जनवरी:
प्रयागराज के पास बमरौली वायुसेना स्टेशन से नियमित उड़ान पर गए वायुसेना के एक माइक्रोलाइट विमान को निर्जन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में घटी। तालाब में पानी होने के कारण दुर्घटना के बाद विमान में आग नहीं लगी और दुर्घटना से ठीक पहले दोनों पायलटों ने पैराशूट खोलकर तालाब में लैंडिंग की। इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ और विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं।
घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने एक जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है।
