प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से असम और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर

नई दिल्ली, 16 जनवरी: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल असम और पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री बोडो समुदाय की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने वाले ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम बागुरुम्बा द्वौ 2026 में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को छह हजार नौ सौ पचास करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। वे गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक और डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) के बीच चलने वाली दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई रेल सेवाएं पूर्वोत्तर और उत्तरी भारत के बीच रेल संपर्क को मजबूत करेंगी, जिससे लोगों के लिए सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक यात्रा संभव होगी।