महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए मतदान शुरू, कल होगी मतगणना

नई दिल्ली, 15 जनवरी : बृहन्मुंबई नगर निगम सहित महाराष्ट्र की 29 नगर पालिकाओं के लिए आज सुबह मतदान शुरू हुआ। आखिरी जानकारी मिलने तक 29 नगर पालिकाओं के चुनावों में 17.41 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। बृहन्मुंबई नगर निगम में 17.73 प्रतिशत मतदान हुआ। नवी मुंबई में 19.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि, नागपुर में पहले चार घंटों में 12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा, ठाणे में 19 प्रतिशत, पुणे में 14.92 प्रतिशत और नासिक में 16.07 प्रतिशत मतदान हुआ।

    इन नगर निगमों में, 3 करोड 48 लाख मतदाता 893 वार्डों की 2869 सीटों पर 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान शाम साढे पांच बजे तक चलेगा और वोटो की गिनती कल होगी।