नई दिल्ली, 13 जनवरी: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज व्हाइट हाउस में अमरीका के राष्ट्रपति के सहायक माइकल क्रैट्सियोस से मुलाकात कर भारत में होने वाले आगामी एआई इम्पैक्ट समिट पर चर्चा की।
केन्द्रीय मंत्री वैष्णव ने वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय बैठक में भी भाग लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि देश की विनिर्माण क्षमताओं और तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की मजबूती बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना आवश्यक है। वित्त मंत्री बेसेंट ने कहा कि दोनों देश खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं में मौजूद कमजोरियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
