ढाका, 8 जनवरी: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के तेजगांव में कल रात हुई गोलीबारी में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी – बीएनपी से संबंधित संगठन के एक नेता की मौत हो गई।
मृतक की पहचान अजीजुर रहमान मुसब्बीर के रूप में हुई है। घटना में अबू सुफियान नाम के एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है।
पुलिस के अनुसार, गोलीबारी रात करीब 8:40 पर बसुंधरा सिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास तेजतुरी बाजार में हुई जिसमें अज्ञात हमलावरों ने दोनों व्यक्तियों पर गोलियां चलाईं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
