नई दिल्ली, 8 जनवरी: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार आर्थिक वृद्धि दर, पहले के मुकाबले अधिक रहने की उम्मीद है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद – जीडीपी वृद्धि दर, 7.6% रहने का अनुमान है। इससे पहले यह अनुमान, 7.4% का था। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत व्यय में व्यापक वृद्धि की संभावना है।
एच डी एफ सी बैंक की हाल की रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2027 में कर संग्रह में भी व्यापक बढ़ोतरी हो सकती है। सकल कर वृद्धि, वित्त वर्ष 2026 में अनुमानित 0.64 से बढ़कर 1.1 हो होने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2027 में एक वर्ष में जीडीपी वृद्धि लगभग 10.1% रहने की संभावना है।
