राष्ट्रीय कपड़ा मंत्रियों का सम्मेलन 2026 कल से असम में शुरू होगा

नई दिल्ली, 7 जनवरी: राष्ट्रीय कपड़ा मंत्रियों का सम्मेलन-2026 कल से असम के गुवाहाटी में शुरू होगा। दो दिन के इस सम्मेलन का उद्देश्य वस्त्र क्षेत्र में नीति, निवेश, स्थिरता, निर्यात, अवसंरचना विकास और तकनीकी उन्नति पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच प्रदान करना है।

कपड़ा मंत्रालय ने कहा कि यह सम्मेलन वर्ष 2030 तक भारत को वैश्विक वस्त्र विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें निर्यात को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन और समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। ‘भारत का वस्त्र उद्योग : विकास, विरासत और नवाचार का संगम’ विषय पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कपड़ा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।