बांग्लादेश के नरसिंगदी में 40 वर्षीय हिंदू व्यक्ति की हत्या

नई दिल्ली, 6 जनवरी: बांग्लादेश के नरसिंगदी शहर में अज्ञात हमलावरों ने एक 40 वर्षीय हिंदू व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। नरसिंगदी जिले में किराना व्यापारी मोनी चक्रवर्ती की हत्या से पूरे बांग्लादेश में भय और आक्रोश बढ़ गया है। मोनी की हत्या थोड़े ही समय में इस तरह की चौथी घटना है।

बांग्लादेश पुलिस के अनुसार, मोनी चक्रवर्ती पर कल रात 11 बजे हमला कर हत्या कर दी गई। मोनी अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोग उन्हें पलाश उपजिला स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।