सरकार ने कहा- मनरेगा योजना में पारदर्शिता लाने के लिए लाया गया विकसित भारत जी राम जी अधिनियम

नई दिल्ली, 5 जनवरी: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मनरेगा योजना में पारदर्शिता लाने के लिए विकसित भारत जी राम जी अधिनियम लाया गया है। श्री चौहान ने तमिलनाडु के इरोड में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि योजना में लाभार्थियों के लिए रोजगार की अवधि 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है।

कृषि मंत्री ने कहा कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को भुगतान समय पर मिलेगा। कृषि मंत्री ने कहा कि रोजगार मिलने के 15 दिन में लाभार्थियों को राशि का भुगतान नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा ताकि किसानों को लाभ मिलता रहे।