प. बंगाल में एसआईआर शिविर के दौरे में अधिकारी पर भीड़ का हमला सुरक्षा चूक: चुनाव आयोग

नई दिल्ली, 5 जनवरी: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना जिलें में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण शिविर के दौरे में मतदाता सूची पर्यवेक्षक सी. मुरूगन पर भीड़ के हमले के मामले में गंभीर सुरक्षा चूक पाई है। निर्वाचन आयोग ने पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार से इस बारे में कल शाम पांच बजे तक कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने पुलिस महानिदेशक को आगे किसी भी दौरे में मतदाता सूची पर्यवेक्षक के साथ एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी की तैनाती करने को कहा है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के श्री मुरूगन ने पश्चिम बंगाल के मुख्‍य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल को डायमंड हार्बर सब डिविजन के मागरा हाट और कल्‍पी ब्‍लॉक में 29 दिसंबर को हुई घटना की जानकारी दी थी।