नई दिल्ली, 5 जनवरी: उत्तर कोरिया ने कहा कि उनके नेता, किम-जोंग-उन ने हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली के परीक्षणों का निरीक्षण किया और देश की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया है। यह घोषणा दक्षिण कोरिया और उसके पड़ोसी देशों द्वारा कई बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षणों और उत्तर कोरिया पर उकसाने वाली कार्रवाई का आरोप लगाने के बाद आई है।
किम ने खतरनाक हथियारों के लगातार उत्पादन पर जोर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, हाइपरसोनिक मिसाइल, अमरीका और दक्षिण कोरिया के रक्षा ढांचों को भेदने में सक्षम है। ये परीक्षण हाल ही हुए क्रूज, वायु-रोधी मिसाइल परीक्षणों और परमाणु समपन्न पनडुब्बी परीक्षणों के बाद हुए हैं।
