नई दिल्ली, 4 जनवरी: मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में कल तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले तीन दिन तक शीतलहर का अनुमान है।
गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में कल तक और उत्तर-पूर्वी भारत, पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले क्षेत्रों और जम्मू में अगले दो दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसी तरह का मौसम 8 तारीख तक बना रहेगा। उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और मध्य भारत में चार दिन में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी-दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 298 दर्ज किया गया।
