निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल मतदाता सूची में तीन आदिम जनजातियों को शामिल करने का दिया आदेश

नई दिल्ली, 3 जनवरी: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची में तीन आदिम जनजातियों के नाम शामिल करने का निर्णय लिया है। इन तीनों समुदायों के मतदाताओं को इसके लिए कोई दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सूत्रों के अनुसार, यह जनजातियां बिरहोर, टोटो और साबर हैं। आयोग के निर्देशानुसार, जिला मजिस्ट्रेटों और जिला निर्वाचन अधिकारियों ने खंड विकास अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में इन तीनों जनजातियों के मतदाताओं का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है।