दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आवृत्ति आवंटन योजना 2025 जारी की

नई दिल्ली, दिसम्बर 30 :दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आवृत्ति आवंटन योजना 2025 जारी की है। यह देश में रेडियो आवृत्ति स्पेक्ट्रम के प्रबंधन और आवंटन को नियंत्रित करने वाला एक महत्वपूर्ण नीतिगत दस्तावेज है। संचार मंत्रालय ने कहा कि योजना आज से प्रभावी हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि यह 8 दशमलव 3 किलोहर्ट्ज़ से लेकर तीन हजार गीगाहर्ट्ज़ तक की आवृत्ति सीमा में विभिन्न रेडियो संचार सेवाओं को रेडियो आवृत्ति स्पेक्ट्रम का आवंटन प्रदान करेगी। यह स्पेक्ट्रम प्रबंधकों, वायरलेस ऑपरेटरों और दूरसंचार उपकरण निर्माताओं के लिए एक आवश्यक संदर्भ के रूप में कार्य करती है। मंत्रालय ने कहा कि इन सुधारों से यह सुनिश्चित होगा कि देश का स्पेक्ट्रम प्रबंधन उत्तरदायी, उच्च क्षमता वाला और वैश्विक मानकों के अनुरूप बना रहे।