नई दिल्ली, 29 दिसंबर: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगले वर्ष 1 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया को भारतीय निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि इससे श्रम प्रधान क्षेत्रों के लिए नए अवसर खुलेंगे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते की तीसरी वर्षगांठ पर गोयल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में इस समझौते से निर्यात में निरंतर वृद्धि, बाजार तक व्यापक पहुंच और आपूर्ति श्रृंखला में मजबूती आई है। श्री गोयल ने बताया कि इस समझौते से भारतीय निर्यातकों, लघु और मध्यम उद्यमों, किसानों तथा श्रमिकों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया को भारतीय निर्यात में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
