भारतीय चिकित्‍सा संघ-आईएमए का चिकित्‍सा क्षेत्र में बड़ा योगदान: गृहमंत्री अमित शाह

नई दिल्ली, 28 दिसंबर: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय चिकित्‍सा संघ-आईएमए ने चिकित्‍सा के क्षेत्र में बहुत अधिक योगदान किया है। आज अहमदाबाद में संघ के कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से देश में बड़ा बदलाव आया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में, डॉक्टरों ने रोगियों को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दी।

श्री शाह आज अहमदाबाद नगर निगम की ड्रैनेज पाइप लाइन और एसजी राजमार्ग प्रायोगिक परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।