ढाका, 28 दिसंबर: बांग्लादेश में अगले वर्ष 12 फरवरी को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को देखते हुए अल्पसंख्यक संरक्षण, पार्टी की एकजुटता और कमजोर राजनीतिक गठबंधन तेजी से आकार ले रहे हैं।
बांग्लादेश हिन्दू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद ने राजनीतिक दलों से धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा और अधिकारों के संरक्षण को अपने चुनावी घोषणा-पत्र में शामिल करने का आग्रह किया है। परिषद ने कहा है कि पिछले 11 महीनों में अल्पसंख्यकों पर लगभग 2 हजार 673 हमले हुए हैं जिनमें 90 लोग मारे गए हैं।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान की वापसी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विश्लेषकों का कहना है कि अल्पसंख्यक अधिकारों के प्रति दलों के रवैया बांग्लादेश की चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण होगा।
