दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत 280 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, 27 दिसंबर: दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत 280 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम, शस्‍त्र अधिनियम, स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत यह गिरफ्तारियां की गईं।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस दौरान 504 लोगों को एहतियाती उपायों के तहत पकड़ा गया, और सौ से ज़्यादा बदमाश गिरफ्तार किए गए। इस ऑपरेशन के दौरान अवैध शराब की 12 हज़ार से ज़्यादा बोतलें, 231 दोपहिया वाहन और एक चौपहिया वाहन बरामद किया गया। कल रात यह ऑपरेशन जिले में संगठित अपराध की रोकथाम के दिल्ली पुलिस के लगातार और फोकस्ड प्रयासों का हिस्सा था।