नई दिल्ली, 11 दिसंबर : राज्यसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद अजय माकन ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मतदान केंद्रों से सीसीटीवी फुटेज जारी नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है।
श्री माकन ने कहा कि चुनाव आयोग को अपनी विश्वसनीयता बहाल करनी चाहिए और चेतावनी दी कि विश्वसनीयता खोने से लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो सकती हैं।
चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में चुनावी सुधारों पर कभी ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह नहीं समझती कि वोट गहरे संबंधों और विश्वास के कारण मिलते हैं।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां जीवंत लोकतंत्र है। ईवीएम को लेकर कांग्रेस पार्टी के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम राजीव गांधी के शासनकाल में शुरू की गई थीं।
