नागालैंड में आज संपन्‍न होगा दस दिवसीय हॉर्नबिल फेस्टिवल

नई दिल्ली, 10 दिसंबर:नागालैंड में आज उत्‍सवों का उत्‍सव कहा जाने वाला हॉर्नबिल फेस्टिवल संपन्‍न होगा। दस दिन का यह महोत्‍सव आज किसामा में भव्‍य समारोह के साथ संपन्‍न होगा। समापन समारोह शाम पांच बजे शुरू होगा। आयोजन में अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन, शिक्षा और संसदीय कार्य मंत्री पासांग दोरजी सोना, भारत में माल्टा गणराज्य के उच्चायुक्त रूबेन गौसी और भारत में आयरलैंड के उप राजदूत रेमंड मुलेन सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

समापन समारोह में राज्‍य का लोक संगीत और संस्कृति प्रदर्शित की जाएगी। महोत्‍सव में इस वर्ष ऑस्ट्रिया, फ्रांस, आयरलैंड, माल्टा, स्विट्जरलैंड और संयुक्‍त अरब अमीरात सहित छह देश भागीदार हैं।नागालैंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए हॉर्नबिल फेस्टिवल प्रतिवर्ष एक से दस दिसंबर के बीच आयोजित किया जाता है।

Leave a Reply