दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल; देश ने वैश्विक मान्यता का किया स्वागत

नई दिल्ली, 10 दिसंबर: भारत के प्रमुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक त्योहारों में से एक, दीपावली को आज संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन – यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है। इसकी घोषणा करते हुए संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए एक भावुक क्षण है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने से भारत और विश्व भर के लोग रोमांचित हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि दीपावली भारत की संस्कृति और मूल्यों से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्‍होंने इस त्योहार को देश की सभ्यता की आत्मा बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह त्योहार ज्ञान और धर्म का प्रतीक है और यूनेस्को की सूची में शामिल होने से इसकी वैश्विक पहचान और लोकप्रियता में और बढ़ेगी। प्रधानमंत्री ने कामना की कि प्रभु श्री राम के आदर्श अनंत काल तक मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Leave a Reply