नई दिल्ली, 8 सितंबर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतवासियों से आह्वान किया कि वे देश को एक बार फिर वैश्विक व्यापार और ज्ञान का केंद्र बनाएं। उन्होंने यह बात *इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (EEPC)* की प्लेटिनम जयंती पर आयोजित समारोह में कही।
राष्ट्रपति ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर देते हुए कहा कि देश को वैश्विक अस्थिरता के प्रभाव से बचाते हुए निर्यात केंद्रित रणनीति अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा, *”कोविड महामारी के दौरान आत्मनिर्भर भारत की जो नींव रखी गई थी, वह अब भी परिणाम दे रही है।”*
