एक्सियोम-4 मिशन के सदस्‍य कल दोपहर लगभग 3 बजे धरती पर पहुंचेंगे

एक्सियोम-4 मिशन पर गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्‍ला और तीन अन्‍य की वापसी आज शुरू होगी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि वापसी यात्रा भारतीय समय के अनुसार आज शाम साढे़ चार बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि मिशन के सदस्‍य कल दोपहर लगभग 3 बजे धरती पर पहुंच जाएंगे।