सूडान के उत्तरी कोर्डोफन में अर्धसैनिक त्वरित सहायता बल (आर.एस.एफ.) के हमलों में 18 नागरिक मारे गए और 31 अन्य घायल हो गए। एक स्वयंसेवी समूह, सूडानी डॉक्टर्स नेटवर्क ने हमले को क्रूर बताते हुए कहा कि यह सभी मानवीय मानदंडों और अंतर्राष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन है। ये हमले आरएसएफ द्वारा निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाने तथा सुरक्षित क्षेत्रों में भय फैलाने की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं।
जून महीने से सूडानी सशस्त्र बलों (एस.ए.एफ.) और आरएसएफ के बीच उत्तरी कोर्डोफन की राजधानी एल ओबैद के रणनीतिक शहर बारा पर कब्जे के लिए लड़ाई चल रही है। इससे पहले, आरएसएफ ने दावा किया कि उसने उम्म सुमायमा क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है। सूडान में वर्ष 2023 से एसएएफ और आरएसएफ के बीच संघर्ष चल रहा है। इसमें हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।
