दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक किलोग्राम से अधिक मात्रा में उच्‍च गुणवत्‍ता की हेरोइन जब्‍त की

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले एक अंतरराज्‍यीय गिरोह के दो सदस्‍यों को उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली के शास्‍त्री पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक किलोग्राम से अधिक मात्रा में उच्‍च गुणवत्‍ता की हेरोइन जब्‍त की गई है, जिसकी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। मादक पदार्थ की आपूर्ति में इस्‍तेमाल की जाने वाली एक कार भी पुलिस ने जब्‍त की है। पुलिस उपायुक्‍त (अपराध शाखा) संजीव यादव ने बताया है कि इस गिरोह का संचालन उत्‍तर प्रदेश के बदांयू से किया जा रहा है।