अगरतला, 2 जुलाई: बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आज सुबह कमलासागर दीनदयाल चौमुहानी से सटे सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
एक दमकलकर्मी ने बताया कि नूर आलम मिया नामक युवक आज सुबह बाइक चला रहा था। तभी कमलासागर दीनदयाल चौमुहानी से सटे इलाके में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके चलते वह सड़क पर गिर गया। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने घायल युवक को निकालकर विशालगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
