पराग्वे के राष्ट्रपति सैंट्रियागो पेना पलासिओस भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

पराग्वे के राष्ट्रपति सैंट्रियागो पेना पलासिओस भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति पेना की यह राजकीय यात्रा पहली भारत यात्रा है और पराग्वे के राष्ट्रपति की यह अब तक की दूसरी यात्रा है।