सर्विन सेबेस्टियन ने दक्षिण कोरिया के गुमी में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही पदक तालिका में भारत ने अपना खाता खोल लिया है। सर्विन ने आज पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा में एक घंटा 21 मिनट और 13.6 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया। चीन के वांग झाओझाओ ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान के केंटो योशिकावा को रजत पदक मिला। प्रतियोगिता में एक अन्य भारतीय एथलीट अमित पांचवें नम्बर पर रहे।
2025-05-27
