संयुक्त अरब अमीरात अगले शैक्षणिक वर्ष से सभी सरकारी स्कूलों में एआई को करेगा अनिवार्य विषय के रूप में शामिल

संयुक्त अरब अमीरात अगले शैक्षणिक वर्ष से सभी सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करेगा, जिससे देश को तेजी से प्रौद्योगिकी-संचालित भविष्य की तैयारी में शैक्षिक नवाचार के क्षेत्र में आगे रखा जा सकेगा।

संयुक्‍त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री तथा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में इस पहल की घोषणा की, जिसमें देश की युवाओं को तकनीकी एआई ज्ञान और प्रौद्योगिकी की नैतिक समझ दोनों से लैस करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।