संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सूडान में हिंसा तत्काल समाप्त करने का आह्वान दोहराया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सूडान में हिंसा तत्काल समाप्त करने का आह्वान दोहराया है। उन्‍होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वे सूडान में जारी हिंसा समाप्त करने में सहायता करें।

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कल कहा कि संयुक्त राष्ट्र, सूडान के दारफुर में बढ़ती हिंसा से स्तब्ध है। राजधानी अल फशर पर भी घातक हमले जारी हैं। अकाल से जूझ रहे ज़मज़म और अबू शौक विस्थापन शिविरों पर दो सप्ताह पहले हुए हमलों में कथित तौर पर सैकड़ों नागरिक मारे गए थे। इनमें राहत कर्मी भी शामिल थे। अनुमान है कि इस महीने केवल ज़मज़म शिविर से चार लाख से अधिक लोगों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।