आतंकवाद से निपटने पर मिस्र संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक कल काहिरा में हुई। भारत के राजदूत के. डी. देवल और मिस्र के राजदूत वालिद अल-फिकी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में दोनों देशों की विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि बैठक के दौरान भारत और मिस्र ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। मिस्र ने सभी प्रकार की हिंसा का सामना करने में भारत को अपना पूरा समर्थन दोहराया और दोनों पक्ष आतंकवाद के सभी रूपों का मुकाबला करने के प्रयास और मजबूत करने पर सहमत हुए। दोनों देशों ने प्रौद्योगिकी, क्रिप्टोकरेंसी और साइबरस्पेस के आतंकी गतिविधियों के लिये उपयोग जैसी उभरती चुनौतियों पर चर्चा की। दोनों देशों ने धन शोधन, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ द्विपक्षीय सहयोग और मजबूत करने तथा प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
2025-05-01
