विश्व श्रमिक दिवस आज: श्रमिकों के योगदान को सलाम

नई दिल्ली, 1 मई: आज देशभर में विश्व श्रमिक दिवस मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष 1 मई को यह दिन श्रमिक आंदोलनों के इतिहास और विभिन्न देशों की आर्थिक प्रगति में श्रमिकों के योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसे मई दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सभी कामगारों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए दिन-रात परिश्रम करने वाले श्रमिकों का जीवन सुगम हो और वे अपने कठिन श्रम और समर्पण से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं।”

श्री शाह ने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण का सशक्त स्तंभ बताते हुए यह भी कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी।

देश के विभिन्न हिस्सों में इस दिन को लेकर रैलियां, संगोष्ठियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।