दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे

दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्‍त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम आज भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।

हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने उनका स्वागत किया। दुबई के क्राउन प्रिंस के रूप में भारत की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। उनके साथ अनेक मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्राउन प्रिंस के लिए आज दोपहर भोज का आयोजन करेंगे। वे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भी बैठक करेंगे।

क्राउन प्रिंस आज शाम मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां वे दोनों देशों के शीर्ष व्‍यापारियों के साथ गोलमेज बैठक में हिस्‍सा लेंगे।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में संयुक्‍त अरब अमीरात के दौरे से भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिली है।